लुधियाना : लुधियाना में तेज रफ्तार और लापरवाही का एक और कहर देखने को मिला है, जहां एक अनियंत्रित इनोवा कार चालक ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ी, जबकि उसका पति सीधे नहर में जा गिरा। बड़ी बात यह है कि इस घटना मे जब युवक नहर में गिरा तो बहाव तेज था, पानी के तेज बहाव में डूबने से पति की दर्दनाक मौत हो गई।
खबर जैसे ही समाने आई वहां के कुछ स्थानीय लोग मदद के लिए समाने आए,थाना सराभा नगर की पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों और इनोवा कार के नंबर (PB-10-KL-7600) के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ तेज रफ्तार, लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर-इरादतन हत्या/हादसे में मौत की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। खबर है कि पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है।
पुलिस को दिए बयानों में कुलविंदर कौर ने बताया कि बीती 28 जुलाई को वह और उसके पति हरविंदर सिंह अपने बाइक पर सवार होकर काम निपटाकर वापस घर लौट रहे थे। जब वे जनपथ कॉलोनी से बाहर निकलकर मेन रोड पर निहरे नहर (लुधियाना) की तरफ जा रहे थे, तभी यह खौफनाक हादसा घटित हुआ।
जोर से मारी टक्कर
जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार पीड़िता ने बताया है कि पीछे से आ रही एक काले रंग की इनोवा कार के चालक ने अपनी गाड़ी को बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए उनके मोटरसाइकिल में सीधी और जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। पीड़िता सड़क किनारे गिरी, जबकि उसके पति हरविंदर सिंह सीधे गहरे पानी वाली नहर में जा गिरे। नहर में डूबने से हरविंदर सिंह की मौत हो गई, इस घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया।
- दीपावली से पहले भाजपा की पदयात्रा पर कांग्रेस का ऐतराज: 5 करोड़ रुपए के कारोबार पर असर की आशंका! त्योहार के बाद आयोजन की मांग
- महिला ने जाली दस्तावेजों से बनवाए 3 फर्जी पासपोर्ट! आखिर कैसे खुला राज?
- 50 फीट ऊंचे पुल से फेंकी गई नवजात, मौत को चकमा देकर रेत पर बची मासूम की सांसें!
- इजराइल चुनाव रिजल्ट: बेंजामिन नेतन्याहू को जीत के लिए सिर्फ 2 और सीटों की जरूरत, एक तिहाई वोटो की गिनती पूरी
- UP में दीवाली से पहले तोहफा, श्रमिकों की बढ़ी न्यूनतम मजदूरी; अब हर महीने मिलेंगे 238 तक ज्यादा

