लुधियाना। पंजाब में एक बार फिर से जेल में नशीले पदार्थ मिलने की खबर सामने आई है। यह मामला लुधियाना की जेल का है, जहां अचानक की गई चेकिंग के दौरान एक हवालाती के कब्जे से अफीम बरामद होने का मामला सामने आया है। बरामदगी के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी देते हुए जांच अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि सहायक सुपरिंटेंडेंट जसविंदर सिंह की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान हवालाती प्रगट सिंह उर्फ पिद्धू पुत्र जुगराज सिंह के पास से 6.5 ग्राम अफीम बरामद हुई। इससे देख कर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

यह पहली बार नहीं है जब जेल से नशीले पदार्थ जप्त हुआ है इसके पहले भी कई बार ऐसा हुआ है जब नशीले सामग्री ले कर जेल में सप्लाई की जाती थी। इतना ही नहीं कई बार अलग अलग जिलों में आपत्तिजनक चीजें भी जप्त की गई हैं। इतना ही नहीं कई कैदियों को तो हवालातियों ने मोबाइल फोन और अन्य सुविधाएं भी दी हैं, जिसका खुलासा चेकिंग के दौरान हुआ था।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
