लुधियाना। पंजाब में अभी भी धमकियों का सिलसिला चल रहा है।लुधियाना शहर में एक बार फिर से सोमवार को सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर निगम के अधिकारियों को एक धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल में लुधियाना मेयर ऑफिस और पंजाबी गायक Diljit Dosanjh के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
यह मेल 25 मई की सुबह नगर निगम कमिश्नर समेत कई सरकारी ईमेल आईडी पर भेजा गया। आपको बता दे कि इसके पहले हाल ही में पंजाब पुलिस ने एक आरोपी को बंगाल से गिरफ्तार किया था, जो धमकियां देने का काम करता था अब एक बार फिर से इस तरह के मेल आने के बाद सनसनी फैल गई है।
खबर है कि सुबह करीब 7:28 बजे भेजे गए ईमेल का विषय “Bomb Blast – Mayor Office Ludhiana!” रखा गया था। मेल में दोपहर 1:11 बजे मेयर कार्यालय पर और रात 9:11 बजे दिलजीत दोसांझ के लुधियाना स्थित घर पर धमाके की चेतावनी दी गई। धमकी देने वालों ने लिखा कि “जो भी दिलजीत दोसांझ की मदद करेगा, उसे मार दिया जाएगा।”ईमेल में 1984 के सिख दंगों का जिक्र करते हुए “खून का बदला खून” जैसी बातें लिखी गईं और 6 जून तक धमाकों की चेतावनी दी गई है।

धमकी के बाद पुलिस और साइबर सेल पूरी तरह अलर्ट पर आ गई है। जांच एजेंसियों ने ईमेल के आईपी एड्रेस और सेंडर की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है। वहीं मेयर कार्यालय और अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
- दिलेर खरकिया फायरिंग केस में जयजी से पूछताछ, बाहर आते ही बोले- परिवार को कुछ हुआ तो…
- अंकिता-हसनैन लव जिहाद मामला: एमपी हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब, स्पेशल मैरिज एक्ट को परिभाषित करने के निर्देश
- त्योहारों पर जगमगाएगा यूपी! नहीं होगी बिजली कटौती, सरकार ने तैयार किया ‘फुलप्रूफ प्लान’
- ड्राइविंग लाइसेंस वैध नहीं तो भी पहले देना होगा मुआवजा, हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी को दिया ‘पे एंड रिकवर’ का आदेश
- MP में परिवहन सेवा का नया अध्याय: 25 सितंबर से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, सीएम डॉ. मोहन दिखाएंगे हरी झंडी



