लुधियाना। पंजाब के लुधियाना स्थित माधोपुरी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक मोबाइल शॉप को अपना निशाना बनाया। हालांकि, स्थानीय लोगों की बहादुरी और जवाबी हमले के कारण बदमाश लूट की वारदात को पूरी तरह अंजाम देने में नाकाम रहे और अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर भाग निकले।
मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अंजार आलम अपनी दुकान ‘साहिल टेलीकॉम’ पर अकेले थे, तभी बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचे। बदमाशों ने दुकान में घुसते ही लूटपाट शुरू कर दी। जब अंजार आलम ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनके दाहिने हाथ में चोट आई है।
गोली चलने की आवाज सुनकर पास के किराना स्टोर मालिक निक्कू तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे। खुद को घिरता देख बदमाशों ने निक्कू पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई और वे लहूलुहान हो गए। वारदात के दौरान शोर मचने पर आसपास के लोग भारी संख्या में वहां जमा हो गए। निहत्थे लोगों ने साहस दिखाते हुए बदमाशों पर जवाबी हमला बोल दिया।
इस झड़प के दौरान बदमाश अपनी बाइक से गिर गए। एक आरोपी पैदल ही गलियों की ओर भाग निकला, जबकि दूसरा आरोपी बाइक उठाकर पिस्तौल दिखाते हुए भागने की कोशिश करने लगा। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने बदमाशों की बाइक को जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
- यूपी में बाढ़ के बीच फिर बिगड़ा मौसम, 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
- Bihar Morning News : महागठबंधन का राजभवन मार्च, बापू सभागार में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की पहली किस्त की राशि होगी जारी
- CG Weather Today : मौसम का यू-टर्न, कहीं हुई बारिश तो कहीं गिरे ओले, जानिए आज और कल कैसा रहेगा वेदर ?
- 08 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का चंदन-आभूषणों से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- जीवन सूक्त: आकाशीय आशीष है, भारतीय वायु सेना- संदीप अखिल
