लुधियाना: लुधियाना नगर निगम इन दिनों सख्त कार्यवाही करते नजर आ रहा है. इसके दौरान
नगर निगम द्वारा जोन-सी के एरिया में अवैध निर्माणों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करने का दावा किया गया है. ऐसी कई इमारतों को तोड़ा गया है, जहां अवैध निर्माण किया गया था.
खबर यह भी है कि इस कार्यवाही को 2 दिन पहले कमिश्नर द्वारा ए.टी.पी. रंधीर सिंह को नोटिस जारी होने का नतीजा माना जा रहा है, क्योंकि इस नोटिस में उसे अवैध बिल्डिंगों की शिकायतों पर एक्शन न लेने को लेकर फटकार लगाई गई थी कि उसके द्वारा डयूटी में कोताही बरतने की वजह से नगर निगम की छवि खराब होने सहित रैवेन्यू का नुकसान हो रहा है.
इस मामले में ज्वाइंट कमिश्नर द्वारा सोमवार को मांगी गई रिपोर्ट पेश करने के लिए उक्त ए.टी.पी. द्वारा आनन-फानन में जोन-सी के एरिया में अवैध निर्माण पर 8 जगह कार्रवाई की गई जहां विभिन्न इलाकों में बिना मंजूरी के बन रही बिल्डिंगों को तोड़ने की रिपोर्ट नगर निगम द्वारा जारी की गई है.
इन इलाकों में हुआ एक्शन
जहां कार्यवाही हुई हैं और बुलडोजर चला है उन इलाकों में 33 फुट रोड, स्टार रोड, जसपाल बांगर, सतसंग रोड, हीरो सुमन रोड शामिल हैं.
- एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं मंत्री संपतिया उइके, साड़ी पहनकर बच्चों के साथ किया डांस; महिलाओं संग कबड्डी भी खेली
- Punjab News : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले AAP को लगा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा
- अवैध शराब नेटवर्क का भंडाफोड़, 2497 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, जानिए कैसे तीन राज्यों से होती थी तस्करी!
- भीषण सड़क हादसा! ट्रैक्टर से टकराकर स्कूल में घुसी तेज रफ्तार बस, हादसे में मची चीख-पुकार
- बदहाली का आलम है कि PET की… चंद्रशेखर ने शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और परीक्षा प्रबंधन पर उठाए सवाल, PM मोदी को घेरते हुए दिया बड़ा बयान
