लुधियाना. लुधियाना नगर निगम में आज अलग ही माहौल देखने को मिला. निगम की मीटिंग किसी अखाड़े से कम नजर नहीं आ रही थी. यहां आम आदमी पार्टी और भाजपा के पार्षद आपस में भिड़ते नजर आए. देखते ही देखते मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों दल के पार्षद की आपस में हाथापाई होने लगी, जिसके बाद पुलिस को बीच बचाव के लिए आना पड़ा.
दरअसल आज फाइनेंस एंड कॉन्ट्रेक्ट कमेटी (F&CC) के 2 मेंबरों का चुनाव के लिए मीटिंग रखी गई थी. यह मीटिंग मेयर इंदरजीत कौर की अगुआई में ये मीटिंग गुरु नानक देव भवन में रखी गई है. मेंबरों के चुनाव को लेकर भाजपा पार्षदों की विधायक दलजीत भोला से बहस हो रही थी. इस दौरान गुस्से में आकर MLA के PA रहे पार्षद अश्विनी शर्मा लड़ने के लिए पहुंच गए.
वोटिंग को लेकर भी मचा घमासान
विपक्ष का आरोप है कि AAP के उम्मीदवार आज यहां मौजूद नहीं, इसी वजह से चुनाव में देरी की जा रही है. इसके जवाब में निगम के सेक्रेटरी विवेक वर्मा ने कहा कि 5 बजे तक फार्म ले सकते है, नियम के अनुसार तीन दिन बाद वोटिंग होगी.
इसके बाद मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि ये चुनाव बैलेट पेपर से होंगे लेकिन इस दौरान विपक्षी पार्षद आज ही वोटिंग कराने पर अड़े हैं लेकिन मेयर का कहना है कि 29 अगस्त को वोटिंग होगी. हालात को देखते हुए किसी तरह मामला शांत किया गया है.
- छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन की पटरी चोरी, किराए के मकान से 6.5 टन रेलवे ट्रैक बरामद, पुलिस की रेड पड़ते ही आरोपी फरार
- मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP, हजारों करोड़ रुपये के मिले निवेश प्रस्ताव
- ‘BJP ही CEC है’, अखिलेश यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना, मुख्य चुनाव आयुक्त से मांगा इस्तीफा
- धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026 को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार को जवाब के लिए 3 हफ्ते का समय
- RBI ने PPBL को अनुसूचित बैंकों की लिस्ट से हटाया, बैंक लाइसेंस की शर्तों का पालन करने में विफल रहा था

