लुधियाना: सोमवार को लुधियाना नगर निगम के नए कमिश्नर चार्ज ले लिया है. पंजाब सरकार द्वारा नियुक्त किए गए आईएएस अधिकारी ओजस्वी अब लुधियाना नगर निगम की जिम्मेदारी ले चुके हैं. वह 2020 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और नगर निगम में नीरू कत्याल की जगह पर आए है.
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नए कमिश्नर ओजस्वी एक्टीव मोड़ में नजर आए उन्होंने नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान शहर के प्रमुख विषयों को एक एक करके चर्चा में शामिल किया. इस दौरान विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, लंबित परियोजनाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर कार्ययोजना बनाई है. अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और समयबद्ध तरीके से योजनाओं को पूरा करने के निर्देश भी दिए गए.

ओजस्वी इससे पहले ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GLADA) में चीफ एडमिनिस्ट्रेटर के पद पर कार्यरत थे. प्रशासनिक कार्यों का उनका अनुभव अब नगर निगम के कामकाज को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा सकता है. नगर निगम में नए कमिश्नर की नियुक्ति के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में विभागों के प्रभार में फेरबदल, कार्यप्रणाली में सुधार और शहर के विकास से जुड़े कई नए फैसले लिए जा सकते हैं.
- कुंभ-2027 में सफाईकर्मियों का बायोमेट्रिक सत्यापन, रुद्रप्रयाग में नदी में नहीं बहेगा गंदा पानी, CS की बैठक में 5 प्रस्ताव मंजूर
- उत्तराखंड के 5 जिलों में ओलावृष्टि और भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, आपात स्थिति के लिए टोल-फ्री 1070 सक्रिय!
- Apple ने पेश किया नया MacBook Pro : पहली बार मिला टचस्क्रीन और OLED डिस्प्ले, साथ में M5 Pro-Max चिप्स की पावर
- CG Crime News: अवैध सूदखोरी और प्रताड़ना का आरोप, दो महिलाएं गिरफ्तार, 3.80 लाख रुपये नगद जब्त
- Ayushmaan Sethi Engagement: अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने की सगाई, इटली में घुटनों पर बैठ समीक्षा को पहनाई रिंग
