लुधियाना. पंजाब में एक बार फिर से धमकी मिली है. इस बार लुधियाना शहर में यह मेल आया है, जिसमें निगम ऑफिस को निशाना बनाने की बात कही गई है. इसके पहले भी इसी तरह की धमकियां मिली है. जैसे ही इस बारे में पता चला तो नगर निगम ऑफिस में हड़कंप मच गया. निगम में पुलिस की टीम तत्काल पहुंच कर जांच शुरू कर दी है.
ईमेल की खबर जैसे ही बाहर आई हड़कंप मच गया. देखते ही देखते यह जानकारी सब तक पहुंच गई. पुलिस ने नगर निगम ऑफिस को खाली करवाया और एक एक कमरे की जांच शुरू कर दी.
पुलिस और बम स्कवॉड टीम को इसकी जानकारी दी.वहीं साइबर सेल भी मेल का पता लगाने में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक मेल में 1:11 बजे लुधियाना निगम दफ्तर को निशाना बनाने और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर भी आपत्तिजनक व धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ ही मेल में लिखा गया है कि हर सरकारी दफ्तर में दिलावर सिंह की तस्वीर लगाई जाए. 31 अगस्त को लेकर भड़काऊ बातें भी लिखी गई हैं.
साइबर टीम IP एड्रेस पता लगाने की कोशिश में
धमकी भरी ईमेल सामने आते ही पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना ने तुरंत संज्ञान लिया.
- छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन की पटरी चोरी, किराए के मकान से 6.5 टन रेलवे ट्रैक बरामद, पुलिस की रेड पड़ते ही आरोपी फरार
- मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP, हजारों करोड़ रुपये के मिले निवेश प्रस्ताव
- ‘BJP ही CEC है’, अखिलेश यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना, मुख्य चुनाव आयुक्त से मांगा इस्तीफा
- धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026 को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार को जवाब के लिए 3 हफ्ते का समय
- RBI ने PPBL को अनुसूचित बैंकों की लिस्ट से हटाया, बैंक लाइसेंस की शर्तों का पालन करने में विफल रहा था

