लुधियाना : गुरुद्वारा साहिब में मीरी पीरी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समागम के दौरान निहंग सिंहों के बीच झगड़े की खबर समाने आई है. मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक निहंग सिंह ने दूसरे पर श्री साहिब (किरपान) से हमला कर दिया, जिससे उसकी गर्दन पर गंभीर चोट लग गई. घाव इतना ज्यादा था कि उसने दम तोड़ दिया.
पुलिस को दिए बयानों में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह जसवीर सिंह ने बताया कि वह गांव के बाहरी गुरुद्वारा साहिब में बतौर ग्रंथी सेवा निभाते हैं. बीती 26 जुलाई को गुरुद्वारा साहिब में मीरी पीरी दिवस के संबंध में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग लगाने गए थे. भोग के समय गांव तथा बाहर से आई संगत और दल पंथ के निहंग सिंह भी मौजूद थे. रात करीब 09:00 बजे जब वे गुरुद्वारा साहिब में मौजूद थे, तो उन्होंने देखा कि सोनू (पुत्र अज्ञात, निवासी अज्ञात) जो दल पंथ का सिंह था, ऊंची-ऊंची आवाज में गाली-गलौज कर रहा था. जब वे मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दल पंथ के ही एक अन्य निहंग सिंह सोहन सिंह ने सोनू की गर्दन पर अपनी किरपान से सीधा वार कर दिया. किरपान लगते ही सोनू गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा.
घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल सोनू को इलाज के लिए सिद्धू अस्पताल दोराहा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक सोनू, जो गौशाला, रतिया (फतेहाबाद, हरियाणा) का रहने वाला है, इस घटना के बाद वहां उपस्थित लोग में भय का माहौल हो गया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्रंथी सिंह के बयानों के आधार पर थाना डेहलों ने आरोपी सोहन सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की अगली कानूनी कार्रवाई व तफ्तीश जारी है. पुलिस अन्य से भी पूछताछ कर रही है, जिससे मामले की पूरी जांच सही तरीके से हो सके.
- राजधानी के जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेपटरीः एक महीने से एक्स-रे मशीन बंद, मरीज हो रहे परेशान
- सुशील गर्वाण की रामलीला से जुड़ी अनोखी कहानी, 26 साल से निभा रहे हैं सेवा की परंपरा
- बुलंदशहर में रामलीला के दौरान नोट बांटने का वीडियो वायरल, लगे गंभीर आरोप
- Khappar Yatra 2026 : आधी रात हाथ में तलवार लेकर खप्पर रूप में निकली देवी, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किए दर्शन
- राजगढ़ SP का अनोखा अंदाज! न काफिला, न सरकारी गाड़ी… स्कूटी से देर रात झांकियों का निरीक्षण करने निकले अमित तोलानी

