पंजाब के लुधियाना से बड़ी विचलित करने वाली खबर सामने है जिसमें भारी मात्रा में एक व्यक्ति गौ मांस का धंधा करते हुए पकड़ा है। उसके पास से करीब 3 क्विंटल गौ मांस पकड़ा गया है जिसकी वह बिक्री करता था। आरोपी गौमास की घर पर ही कटाई करता था और फिर मास की पैकिंग करके दुकानों और ग्राहकों के घरों पर सप्लाई करता था।
पुलिस को सर्चिंग के दौरान इसकी गोपनीय जानकारी मिली जिसे जानने के बाद आरोपी की पहचान मोहम्मद मंजूर निवासी मोहल्ला शिमला कालोनी,काकोवाल रोड के रूप में हुई है।
बता दे कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहम्मद मंजूर अपने घर पर गौमास की कटाई करके उसका मास पैक करता है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को उसके टैंपो सहित चैकिंग के लिए रोका तो आरोपी के टैंपों से करीब 3 कविंटल गौमास बरामद हुआ। मौके पर ही मोहम्मद मंजूर को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला दर्ज, हुआ आरोपी के खिलाफ
पुलिस इस मामले की जांच कर आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसके साथ और कितने लोग इस काम में शामिल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना जोधेवाल में मामला दर्ज किया है। अनुमान है कि इस आरोपी के साथ और कई लोग इस धंधे में उसका साथ दे रहे थे।
- पटना में सजेगी सितारों की महफिल, बापू सभागार में IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन
- ₹104 करोड़ बजट और 40 लोकेशन: रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली में प्रदूषण से निपटने का बनाया खास प्लान
- सड़क पर दौड़ती मौत: अलग-अलग हादसों में 4 की मौत, कहीं खड़ी ट्रक से टकराए बाइक सवार, तो कहीं तेज रफ्तार बस ने मारी ठोकर…
- भारत में लग्जरी कारों का दायरा बढ़ाने की तैयारी, चेन्नई और अहमदाबाद में खुलेंगी फेरारी की नई डीलरशिप
- Chhattisgarh News : दशहरा कार्यक्रमों के दौरान हादसे… कहीं मंच पर गिरा जलता रॉकेट, तो इधर भीड़ में फूटे पटाखे, देखें VIDEO
