चंडीगढ़ : लुधियाना जिले में भयानक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें एक निजी अस्पताल से दिसम्बर में बुजुर्ग महिला का शव गायब हुआ था। इस मामले में अब संदेह जताया जा रहा है कि कहीं अंगों की तस्करी का कारण भी शामिल तो नहीं है।
शव के गायब होने के बाद अस्पताल के 4 निदेशकों के खिलाफ हालांकि पहले से एफ.आई.आर. दर्ज होने के बाद कानूनी कार्रवाई चल रही है परंतु अब पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग की सिफारिश पर अंगों की तस्करी के अंतर्गत भी कार्रवाई शुरू हो सकती है।
सूत्रों की मानें तो अस्पताल प्रबंधन ने मृतक महिला के परिजनों को शव गायब होने से संबंधित सी.सी.टी.वी. फुटेज तक दिखाने से इंकार कर दिया था। परिजनों का मानना है कि फुटेज न दिखाने के पीछे अंगों की तस्करी ही वजह हो सकती है। शवगृह में रखे शव पर पहचान से संबंधित सारा रिकार्ड लिखा हुआ होता है।

जानकारी के अनुसार लुधियाना के निजी अस्पताल में महिला जसबीर कौर की मृत्यु हो गई थी। शव को अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। जब उनके पति जसबीर कौर का शव लेने के लिए अस्पताल गए तो प्रबंधन ने उन्हें कोई दूसरा शव दे दिया। तब परिजनों ने अस्पताल में धरना दिया और पता चला कि अस्पताल ने किसी दूसरे परिवार को बुजुर्ग महिला की शव दे दिया है और उस परिवार ने अंतिम संस्कार भी कर दिया। मृतक जसबीर कौर के परिवार ने पुलिस को शिकायत दी थी। परिजनों का कहना है इस मामले में लीपापोती करते अस्पताल वाले नजर आए हैं।
- मुस्लिम विवाह कानून से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति लगातार दो साल तक भरण-पोषण न करे तो पत्नी को तलाक का अधिकार
- इंदौर में दूषित पानी से 2 और मौत: बुजुर्ग और 2 साल की मासूम ने तोड़ा दम, आंकड़ा बढ़कर 35 हुआ
- ’18 बड़ा या जीरो…’, अखिलेश ने बजट को लेकर सरकार पर बोला हमला, कहा- इसमें देश को 2047 तक विकसित बनाने के लिए कोई विजन नहीं
- CG Suspend News : शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षक पर एक्शन, DEO ने किया सस्पेंड
- MP BJP : ग्वालियर में जिला कार्यकारिणी की घोषणा, भोपाल की सूची वायरल होते ही मचा बवाल, लिस्ट रोकी


