चंडीगढ़ : लुधियाना जिले में भयानक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें एक निजी अस्पताल से दिसम्बर में बुजुर्ग महिला का शव गायब हुआ था। इस मामले में अब संदेह जताया जा रहा है कि कहीं अंगों की तस्करी का कारण भी शामिल तो नहीं है।
शव के गायब होने के बाद अस्पताल के 4 निदेशकों के खिलाफ हालांकि पहले से एफ.आई.आर. दर्ज होने के बाद कानूनी कार्रवाई चल रही है परंतु अब पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग की सिफारिश पर अंगों की तस्करी के अंतर्गत भी कार्रवाई शुरू हो सकती है।
सूत्रों की मानें तो अस्पताल प्रबंधन ने मृतक महिला के परिजनों को शव गायब होने से संबंधित सी.सी.टी.वी. फुटेज तक दिखाने से इंकार कर दिया था। परिजनों का मानना है कि फुटेज न दिखाने के पीछे अंगों की तस्करी ही वजह हो सकती है। शवगृह में रखे शव पर पहचान से संबंधित सारा रिकार्ड लिखा हुआ होता है।

जानकारी के अनुसार लुधियाना के निजी अस्पताल में महिला जसबीर कौर की मृत्यु हो गई थी। शव को अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। जब उनके पति जसबीर कौर का शव लेने के लिए अस्पताल गए तो प्रबंधन ने उन्हें कोई दूसरा शव दे दिया। तब परिजनों ने अस्पताल में धरना दिया और पता चला कि अस्पताल ने किसी दूसरे परिवार को बुजुर्ग महिला की शव दे दिया है और उस परिवार ने अंतिम संस्कार भी कर दिया। मृतक जसबीर कौर के परिवार ने पुलिस को शिकायत दी थी। परिजनों का कहना है इस मामले में लीपापोती करते अस्पताल वाले नजर आए हैं।
- चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच गिरफ्तार, बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर भेजे गए जेल
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
- अभ्यर्थी ध्यान दें! UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की एडवांस सिटी इंटीमेशन लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना शहर
- दतिया कलेक्टर ने परिवार संग आदिवासी बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे कपड़े, मिठाई और पटाखे
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर

