लुधियाना: पंजाब में लगातार पुलिस नशे के खिलाफ मुहिम चलाते हुए नजर आ रही है. इसके तहत कई जिलों में और शहरों में सर्चिंग अभियान भी लगातार चलाए जा रहे हैं. इसके अंतर्गत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. गश्त के दौरान मुखबिर की गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी बिट्टू कुमार को हेरोइन और अवैध असले के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसआई (SI) सेठी कुमार अपनी पुलिस पार्टी के साथ क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और संदिग्धों की चेकिंग के सिलसिले में गश्त पर तैनात थे. इसी दौरान एक खास मुखबिर ने पुलिस टीम को सूचना दी कि आरोपी इलाके में हेरोइन सप्लाई/बेचने का धंधा करता है और उसके पास अवैध हथियार भी मौजूद है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और कैलाश नगर के पास स्थित मंगा किराना स्टोर के समीप घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन, 02 देसी पिस्तौल (.32 बोर), 05 जिंदा कारतूस (रौंद) बरामद हुआ है.
पूछताछ जारी
पुलिस ने आरोपी पकड़ के उससे गहन पूछताछ की जा रही है यह जानने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी कब से इस अपराध में लिप्त है इसके साथ ही वह नशे की सामग्री को कहां और किसको सप्लाई करता आया है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) और आर्म्स एक्ट (Arms Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
- बीजेपी नेता की पिटाई से सनसनीः महिला से छेड़छाड़ के आरोप में भिड़े लोग, पुलिस ने दर्ज की क्रॉस FIR
- ‘मोदी सरकार के नेतृत्व में एमपी को सौगात’, सीएम डॉ मोहन बोले- नदी जोड़ो परियोजनाओं से मिली ताकत, नक्सलवाद से भी मुक्ति
- डिजिटल नेटवर्क के दौर में रिश्तों की अहमियत समझाएगा ‘रिश्तों का नेटवर्क’, चार नाटकों ने दिया सामाजिक संदेश
- सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, नक्सली डंप से भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद
- 25 वर्षों का सेवा काल: बिहार कैबिनेट ने PM मोदी को दी शुभकामनाएं, सम्राट चौधरी बोले- अधूरे प्रोजेक्ट्स को मिली रफ्तार

