लुधियाना। लुधियाना महानगर के आतमनगर चौकी के नजदीक रविवार दोपहर पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों की मौत हुई है। घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों गैंगस्टरों के पीछे चंडीगढ़ से एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीम लगी हुई थी। टीम उनका पीछा करते हुए लुधियाना पहुंची। दोनों आमने सामने आने के बाद घटना स्थल में बेहद तनावपूर्ण माहौल बन गया था,
दोनों तरफ से चली गोलियां
आपको बता दें कि आतमनगर चौकी के नजदीक दोनों का पुलिस टीम से आमना-सामना हो गया। स्थिति ऐसी थी कि वह भाग नहीं पा रहे थे, जिसके कारण उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाना शुरू कर दिया, इस दौरान दोनों गैंगस्टरों के मारे जाने की सूचना है।
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और जांच अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस की ओर से मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मुठभेड़ के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियारों और गोलीबारी से जुड़े अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
- रायखेड़ा अदानी पावर प्लांट में बलवा: बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों में झड़प, पथराव में TI घायल, सरपंच की गाड़ी में भी तोड़फोड़, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
- बच्चों के बीच हो रही थी हाथापाई, छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग की नीचे गिरते ही मौत, भतीजे को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस
- एक दिन की मासूम के गले पर निशान और मुंह से खून… नवजात की मौत पर मचा हड़कंप; पीएम में गला घोंटने की आशंका!
- CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पिता और 12 साल के बेटे की मौत, 8 वर्षीय बच्चा गंभीर
- यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका! कल से महाभर्ती शुरू; चेक करें अपने जिले की तारीख-जरूरी गाइडलाइन्स

