लुधियाना। शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार और कथित लापरवाही से आ रहे ट्रक ने स्कूटर सवार बुजुर्ग को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बुजुर्ग सड़क पर गिर गए और इससे पहले कि वह संभल पाते, ट्रक का अगला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना गंभीर था कि बुजुर्ग ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
काम से जा रहे थे बुजुर्ग
पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे अमरिंदर सिंह ने बताया कि 10 सितंबर को उनके पिता जगतार सिंह ग्रे रंग के बजाज चेतक स्कूटर पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। वह अपने गांव से करीब एक किलोमीटर आगे मुख्य सड़क पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे हरियाणा नंबर के ट्रक ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी।
आरोप है कि ट्रक चालक पाल सिंह वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। टक्कर लगते ही जगतार सिंह स्कूटर समेत सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान ट्रक का अगला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करवाई।
ट्रक चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को भी जब्त कर लिया। मृतक के बेटे के बयान के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
- ‘आयोग की भूमिका संदिग्ध’: सपा ने भाजपा पर बोला बड़ा हमला, मुख्य चुनाव आयुक्त के पद छोड़ने की उठाई मांग
- 176 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, सीएम बोले- एनडीए सरकार में कायम है अमन-चैन
- DRI और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 नाइजीरियन महिलाएं हिरासत में, भारत में रहने नहीं मिले दस्तावेज, भेजी गईं डिटेंशन सेंटर
- ‘जब-जब मोदी डरता है…’, UGC कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे सवर्ण समाज ने BJP को दी चेतावनी
- शुगर मिल में बड़ा हादसा: 60 फीट ऊंचाई से गिरने से मजदूर की मौत, बिना सेफ्टी उपकरण काम कराने का आरोप

