लुधियाना. लुधियाना में एक बार फिर से नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्यंवहरियों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया. संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विधायक अशोक पराशर के घर का घेराव कर नारेबाजी की. इसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए थे.
कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने पहले उनकी हड़ताल खत्म करवाने के लिए जो आदेश जारी किए थे, उन्हें अभी तक लागू नहीं किया गया है. यूनियन की मांग है कि कर्मचारियों को पक्का करने और वेतन बढ़ाने से जुड़े आदेशों को लागू किया जाए. कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया.
इन बातों को लेकर है नाराजगी
इस मामले को लेकर नगर निगम के जोन-ए में अलग-अलग यूनियनों की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है. इसके अलावा कर्मचारी कूड़े की डोर-टू-डोर लिफ्टिंग का काम निजी कंपनी को देने का भी विरोध कर रहे हैं. कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 18 सितंबर से दोबारा हड़ताल की जाएगी.
हड़ताल होने की स्थिति में शहर में कूड़े की डोर-टू-डोर लिफ्टिंग का काम प्रभावित होने की बात कही गई है. इससे पहले भी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण लुधियाना में जगह-जगह कूड़ा जमा हो गया था. सड़को में गंदगी फैली पड़ी थी, हालात ऐसी थी कि लोगों को सैकड़ो से निकलना मुश्किल था. अब यह हड़ताल कितने दिन चलती है यह देखनें वाली बात है.
- छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन की पटरी चोरी, किराए के मकान से 6.5 टन रेलवे ट्रैक बरामद, पुलिस की रेड पड़ते ही आरोपी फरार
- मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP, हजारों करोड़ रुपये के मिले निवेश प्रस्ताव
- ‘BJP ही CEC है’, अखिलेश यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना, मुख्य चुनाव आयुक्त से मांगा इस्तीफा
- धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026 को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार को जवाब के लिए 3 हफ्ते का समय
- RBI ने PPBL को अनुसूचित बैंकों की लिस्ट से हटाया, बैंक लाइसेंस की शर्तों का पालन करने में विफल रहा था

