लुधियाना. लुधियाना के कोहाड़ा क्षेत्र के गांव शालू (बेनी) में बुधवार सुबह एक दर्दनाकबखाना सामने आई है जहां सड़क हादसे में ढाई वर्षीय मासूम समरदीप की मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ, जब वह अपनी मां के साथ बड़ी बहन को स्कूल वैन में बैठाने के लिए घर के बाहर आया था. बड़ी बात यह है कि इस हादसे के बाद वैन चालक रुका नहीं बल्कि गाड़ी आगे बढ़ा दिया. इस घटना से गांव वालों में बेहद नाराजगी है. गांव के लोगों का यह भी आरोप है कि चालक नाबालिक है हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है.
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब सात बजे BITS स्कूल की वैन बच्चों को लेने पहुंची थी. इसी दौरान वैन आगे बढ़ी और मासूम उसकी चपेट में आ गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वैन के आगे और पीछे दोनों पहिए बच्चे के ऊपर से गुजर गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि चालक वाहन रोकने के बजाय मौके से निकल गया. लोगों ने उसका पीछा कर नजदीकी गांव के पास वैन को रोक लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया. इतना ही नहीं पकड़े जाने पर चालक ने खुद को निर्दोष बताया. इस पर लोगों में नाराजगी बढ़ गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी.
हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है. बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन और चालक की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यदि चालक के पास वैध लाइसेंस नहीं मिला या लापरवाही साबित हुई तो संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.
- Apple ने पेश किया नया MacBook Pro : पहली बार मिला टचस्क्रीन और OLED डिस्प्ले, साथ में M5 Pro-Max चिप्स की पावर
- CG Crime News: अवैध सूदखोरी और प्रताड़ना का आरोप, दो महिलाएं गिरफ्तार, 3.80 लाख रुपये नगद जब्त
- Ayushmaan Sethi Engagement: अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने की सगाई, इटली में घुटनों पर बैठ समीक्षा को पहनाई रिंग
- कार खरीदने का क्रेज और असल जरूरत : इन 5 महंगे फीचर्स पर पैसे खर्च करने से पहले दो बार सोचें
- पंजाब में कानून-व्यवस्था पर BJP का हमला, सुनील जाखड़ ने राज्यपाल से की आचार संहिता लागू करने की मांग

