लुधियाना। डायरेक्टोरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन (सेकेंडरी), पंजाब द्वारा राज्य के सभी सरकारी और एडिड स्कूल प्रमुखों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शिक्षा विभाग ने साल के लिए स्कूलों को अपनी 2 आरक्षित छुट्टियों, 4 दोपहर के बाद की आधे दिन की छुट्टियों और वार्षिक समारोह की तारीखों को ई-पंजाब पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट करने को कहा है। विभाग ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी और समय सीमा के भीतर पूरी करनी होगी।
शिक्षा विभाग के आदेशानुसार स्कूल प्रमुखों को आरक्षित छुट्टियों और वार्षिक समारोह से संबंधित यह जानकारी 1 से 20 जनवरी तक हर हाल में पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। विभाग ने सचेत किया है कि निर्धारित तिथि के बाद पोर्टल पर किसी भी प्रकार की छुट्टी या फंक्शन की तारीख अपडेट करने का मौका नहीं दिया जाएगा इसलिए सभी स्कूल प्रमुखों को यह कार्य समय पर सम्पन्न करने की हिदायत दी गई है।

छुट्टियों के चयन और नियमों में सख्ती
जारी निर्देशों में कहा गया है कि छुट्टियों का चयन सरकारी लिस्ट में से ही किया जाना चाहिए। एक बार पोर्टल पर सबमिट की गई छुट्टी या वार्षिक समारोह की तारीख किसी भी स्थिति में बदली या रद्द नहीं की जा सकेगी। इसके अलावा, कॉम्पलैक्स मिडल स्कूलों के लिए भी वही छुट्टियां लागू होंगी जो उनके मुख्य स्कूल द्वारा चुनी गई हैं। विभाग ने सभी स्कूल प्रमुखों को सरकारी छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार ही अपनी प्लानिंग करने के निर्देश दिए हैं।
- मोतिहारी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की झलक, RJD विधायक फैसल रहमान ने हिंदू भाइयों संग मनाई दीपावली
- दिवाली पार्टी में मेहमानों को सर्व करें रंग-बिरंगी और टेस्टी ड्रिंक्स, देखकर ही खुश हो जाएगा हर किसी का दिल
- भाजपा वाले चुनाव से 6 महीने पहले…राजकीय नर्सेस संघ की मांगों को लेकर चंद्रशेखर ने साधा निशाना, वादों को लेकर कही बड़ी बात
- बुढ़वा महादेव मंदिर निर्माण पर दो गांवों में खूनी संघर्ष: जमकर पथराव और मारपीट, 15 से अधिक घायल, कई की हालत गंभीर
- दिवाली 2026 शुभ मुहूर्त: मां लक्ष्मी-कुबेर, मां काली और निशिता पूजा का समय, व्यापारियों के लिए खास मुहूर्त

