लुधियाना। कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां के हैबोवाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चंद्र नगर इलाके में स्थित सफेद कोठी के पास शिवसेना नेता राजन राणा पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में राजन राणा के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।
राहगीरों ने उन्हें सड़क पर बेसुध हालत में देखा, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और परिजनों को सूचित किया गया। घटना की सूचना मिलते ही शिवसेना समाजवादी के नेता हनी भारद्वाज मौके पर पहुंचे और घायल राजन राणा को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है।
गनमैन की छुट्टी के दौरान हुआ हमला
अस्पताल में जानकारी देते हुए राजन राणा ने बताया कि वह हैबोवाल स्थित अपने घर से पुराने शहर में अपनी माता से मिलने जा रहे थे। उस समय वह अपनी एक्टिवा पर अकेले थे और उनका सरकारी गनमैन भी छुट्टी पर था। जैसे ही वह सफेद कोठी के पास पहुंचे, पीछे से आए 3-4 अज्ञात युवकों ने उनके सिर पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना जोरदार था कि वह तुरंत सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए।

पुरानी रंजिश या बड़ी साजिश?
राणा ने बताया कि वह हमलावरों को पहचान नहीं सके हैं। होश आने के बाद उन्होंने अपने साथियों को पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन पर यह पहला हमला नहीं है, इससे पहले भी उन्हें निशाना बनाया जा चुका है। उनके शरीर के आंतरिक हिस्सों पर भी काफी चोटें आई हैं।
फिलहाल घायल नेता का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह पुलिस को औपचारिक शिकायत दर्ज करवाएंगे। शहर के बीचों-बीच एक हिंदू नेता पर हुए इस हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की जा रही है।
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां

