लुधियाना: पंजाब में हुई बेमौसम बारिश तूफान ने हाहाकार मचा दिया है. बीती रात लुधियाना में हुई भयानक बारिश और तूफान ने बिजली बुरी तरह से प्रभावित हुई है. खबर है कि रविवार को बिजली के 200 खंभे,67 ट्रांसफार्मर समेत 1 मुख्य टावर कई किलोमीटर तक तार जल गए है.
इसके कारण लुधियाना जिले के विभिन्न हिस्सों में पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन की सप्लाई का सारा सिस्टम तहस नहस हो गया है.
रविवार की देर रात से लेकर सोमवार सारा दिन पावरकॉम के विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमों ने प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए भीषण तूफान द्वारा मचाई गई तबाही का मंजर अपने मोबाइल फोन में कैद कर विभाग के उच्च अधिकारियों को हुए नुकसान की तस्वीरें भेजी गई हैं. चंद मिनट के तूफान द्वारा मचाई गई तबाही की तस्वीरें सच में डरावनी दिखाई दे रही हैं.

बिजली की सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप
पावरकॉम सैंट्रल जोन के चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हांस के मीडिया को बताया कि रविवार को आए भीषण तूफान के कारण विभाग को 3 करोड़ रुपए से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है और साथ ही जिले के अधिकतर इलाकों में बिजली की सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ गई .
जिले से संबंधित अधिकतर इलाकों में देर शाम को बिजली की सप्लाई शुरू कर दी गई थी जबकि बाकी रहते अन्य इलाकों में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी रात करीब 2 बजे तक बिजली की सप्लाई को बहाल करने में जुटे रहे.
- Apple ने पेश किया नया MacBook Pro : पहली बार मिला टचस्क्रीन और OLED डिस्प्ले, साथ में M5 Pro-Max चिप्स की पावर
- CG Crime News: अवैध सूदखोरी और प्रताड़ना का आरोप, दो महिलाएं गिरफ्तार, 3.80 लाख रुपये नगद जब्त
- Ayushmaan Sethi Engagement: अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने की सगाई, इटली में घुटनों पर बैठ समीक्षा को पहनाई रिंग
- कार खरीदने का क्रेज और असल जरूरत : इन 5 महंगे फीचर्स पर पैसे खर्च करने से पहले दो बार सोचें
- पंजाब में कानून-व्यवस्था पर BJP का हमला, सुनील जाखड़ ने राज्यपाल से की आचार संहिता लागू करने की मांग

