लुधियाना. पंजाब में लगातार धमकियों का सिलसिला चल रहा है. लुधियाना से ताजा खबर सामने आई है. जिसमें 3 बड़े और नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. इन स्कूलों में दुगरी स्थित बाल भारती स्कूल, डीएवी (DAV) स्कूल सराभा नगर एक्सटेंशन और एक अन्य प्रमुख स्कूल शामिल है। जैसे ही इस धमकी भरा ई-मेल सामने आया, स्कूलों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस धमकी की सूचना पुलिस को दी गई है.
बड़ी बात यह है कि जिस वक्त यह धमकी मिली, उस समय स्कूलों में बच्चों की परीक्षाएं चल रही थीं. बच्चे पेपर लिख रहे थे कि अचानक आई इस खबर ने स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया. धमकी की भनक लगते ही बच्चों के माता-पिता के बीच चीख-पुकार मच गई. पेरेंट्स अपने सारे कामकाज, नौकरियां और धंधे बीच में ही छोड़कर अपने बच्चों को सुरक्षित वापस लाने के लिए स्कूलों की तरफ दौड़ पड़े. स्कूलों के बाहर देखते ही देखते परेशान और डरे हुए माता-पिता का भारी भीड़ उमड़ पड़ी.
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लुधियाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, भारी पुलिस बल के साथ बम निरोधक दस्ता और एंटी सबोटाज टीमें मौके पर पहुंच गईं. सबसे पहले बेहद सूझबूझ के साथ सभी तीनों स्कूलों को पूरी तरह से खाली करवाया गया, ताकि बच्चों और स्टाफ की जान को कोई खतरा न हो. इसके बाद चप्पे-चप्पे को खंगालते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया.
ईमेल के जरिए मिली धमकी
इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए थाना सराभा नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि स्कूलों को एक धमकी भरा ई-मेल रिसीव हुआ था. सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीमों ने आधुनिक उपकरणों के साथ पूरी मुस्तैदी से चेकिंग अभियान चलाया है.
राहत की बात यह रही कि जांच के दौरान स्कूलों के भीतर से कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. वहीं, पुलिस अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि आखिर यह खौफनाक ई-मेल कहां से और किसने भेजा था. इसके लिए साइबर सेल की स्पेशल टीम की मदद ली जा रही है.
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

