लुधियाना। लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है, यहां चाबी बनाने वाली फैक्ट्री से जहरीली गैस लीक हो गई है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा यह भी खबर आई है कि इस गैस के लीक होने से कई लोग बेहोश हो गए हैं। सभी की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
फैक्ट्री में रोजाना की तरह काम चल रहा था कि अचानक वहां से गैस लीक होनी शुरू हो गई। देखते ही देखते जहरीली गैस पूरी फैक्ट्री के भीतर फैल गई। लोग बेहद हड़बड़ा गए, किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर यह हो क्या रहा है।

गैस इतनी तेजी से फैली कि वहां मौजूद मजदूरों को संभलने या बाहर भागने तक का मौका नहीं मिला। दम घुटने और आंखों में तेज जलन के कारण लोग वहीं जमीन पर गिरने लगे। सभी को बड़े मुश्किल के साथ बाहर निकाला गया। हालत को देखते हुए तुरत पुलिस को सूचित किया गया।
- यूपी में बाढ़ के बीच फिर बिगड़ा मौसम, 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
- Bihar Morning News : महागठबंधन का राजभवन मार्च, बापू सभागार में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की पहली किस्त की राशि होगी जारी
- CG Weather Today : मौसम का यू-टर्न, कहीं हुई बारिश तो कहीं गिरे ओले, जानिए आज और कल कैसा रहेगा वेदर ?
- 08 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का चंदन-आभूषणों से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- जीवन सूक्त: आकाशीय आशीष है, भारतीय वायु सेना- संदीप अखिल
