लुधियाना : पंजाब की लुधियाना पश्चिमी विधानसभा सीट के लिए 19 जून को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान आज, 17 जून को शाम को समाप्त हो जाएगा। प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से रैलियां और रोड शो आयोजित कर रहे हैं। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के कई मंत्री और विधायक आज प्रचार में जुटे हैं।
BJP, कांग्रेस और अकाली दल भी सक्रिय
दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी प्रचार में सक्रिय हैं। कांग्रेस और शिरोमणी अकाली दल के नेता भी अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
विधायक की मौत के बाद खाली हुई थी सीट
लुधियाना पश्चिमी के विधायक गुरप्रीत गोगी की 14 जनवरी 2025 को उनके घर में गोली लगने से मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई। चुनाव आयोग ने 25 मई को उपचुनाव की घोषणा की थी। इसके बाद लुधियाना में सियासी माहौल गर्म हो गया। AAP ने उद्योगपति और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, BJP ने जीवन गुप्ता और शिरोमणी अकाली दल ने परउपकार सिंह घुम्मन को उम्मीदवार बनाया है।

19 जून को वोटिंग, छुट्टी का ऐलान
जिला चुनाव अधिकारी हिमांशु जैन ने बताया कि लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव के लिए 19 जून को मतदान होगा। इस दिन मतदाताओं की सुविधा के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। किसी भी कारोबार, व्यापार, औद्योगिक इकाई या अन्य संगठन में कार्यरत व्यक्तियों को वोट डालने के लिए छुट्टी दी जाएगी, और इस दौरान उनकी तनख्वाह में कोई कटौती नहीं होगी।
235 कैमरे रखेंगे नजर
चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए 194 पोलिंग स्टेशनों पर 235 हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें 194 कैमरे पोलिंग स्टेशनों के अंदर और 41 कैमरे बाहर होंगे। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने पहले ही चुनाव तैयारियों को लेकर उच्च-स्तरीय बैठक की थी, जिसमें यह फैसला लिया गया।
- दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला: प्यार के रिश्ते में बने संबंध हमेशा शादी के वादे पर नहीं होते..
- शुरू हो रही हैं गर्मियां, अभी से अपनी डायट से हटा दें ये चीजें, खराब नहीं होगा पेट …
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! पिकअप वाहन खाई में गिरा, ड्राइवर की थम गई सांसें
- Bastar News Update : ग्रीन केव पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी… 33 हजार क्विंटल खराब चावल पर राशन संकट की आशंका… किराए के मकान में युवक-युवती की संदिग्ध मौत… जंगल रास्ते से मवेशी तस्करी का खुलासा, 171 पशु मुक्त…
- बड़ी खबरः कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ FIR पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, जानिए क्या है मामला

