लुधियाना. लुधियाना पश्चिमी विधानसभा सीट के उपचुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। खालसा कॉलेज फॉर वुमन के ऑडिटोरियम में वोटों की गिनती 14 चरणों में चल रही है। 19 जून को हुए मतदान में 51.33% मतदाताओं ने अपने वोट डाले।
साख और सियासी दबदबे की जंग
पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने इस उपचुनाव में राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारकर बड़ा दांव खेला है। वहीं, कांग्रेस ने दो बार के विजेता और पूर्व मंत्री भरत भूषण आशू को उम्मीदवार बनाया है। शिरोमणि अकाली दल से परुपकार सिंह घुम्मन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जीवम गुप्ता भी चुनावी रण में थे। इस उपचुनाव को 2027 विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है, जिसमें सभी पार्टियों ने अपनी साख दांव पर लगाई है।
गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद उपचुनाव
2022 में लुधियाना पश्चिमी सीट से ‘आप’ नेता गुरप्रीत गोगी ने जीत हासिल की थी, लेकिन कुछ महीने पहले गोली लगने से उनका निधन हो गया। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी।

2027 का लिटमस टेस्ट
यह उपचुनाव ‘आप’ सरकार के लिए एक बड़ा इम्तिहान है। यदि संजीव अरोड़ा जीतते हैं, तो यह ‘आप’ के लिए पंजाब में अपनी मजबूत पकड़ का संकेत होगा। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले यह जीत ‘आप’ सरकार के कामकाज पर जनता की मुहर होगी। दूसरी ओर, कांग्रेस और अन्य दलों के लिए भी यह सीट सियासी दबदबा कायम करने का मौका है। सभी की नजरें अब गिनती के रुझानों पर टिकी हैं।
- दिल्ली में TET अनिवार्यता के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के हजारों शिक्षक हुए शामिल
- हवस की पाठशालाः प्रधानाचार्य ने रिजल्ट देने के बहाने छात्रा को कार्यालय में बुलाया, फिर जो किया जानकर खौल उठेगा खून
- रिटायरमेंट से पहले 61 ट्रांसफर: खंडवा में मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने सहायक आयुक्त के सभी आदेश किए रद्द, जांच के निर्देश
- GT vs RR IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को उसी के घर में हराया, 6 रन से जीता रोमांचक मुकाबला, इम्पैक्ट प्लेयर रवि बिश्नोई ने झटके 4 विकेट
- गृह निर्माण ऋण गबन मामला : सहकारी आवास संघ भोपाल का तत्कालीन मैनेजर गिरफ्तार, 7 अप्रैल तक पुलिस रिमांड में भेजा गया
