लुधियाना. लुधियाना पश्चिमी विधानसभा सीट के उपचुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। खालसा कॉलेज फॉर वुमन के ऑडिटोरियम में वोटों की गिनती 14 चरणों में चल रही है। 19 जून को हुए मतदान में 51.33% मतदाताओं ने अपने वोट डाले।
साख और सियासी दबदबे की जंग
पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने इस उपचुनाव में राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारकर बड़ा दांव खेला है। वहीं, कांग्रेस ने दो बार के विजेता और पूर्व मंत्री भरत भूषण आशू को उम्मीदवार बनाया है। शिरोमणि अकाली दल से परुपकार सिंह घुम्मन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जीवम गुप्ता भी चुनावी रण में थे। इस उपचुनाव को 2027 विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है, जिसमें सभी पार्टियों ने अपनी साख दांव पर लगाई है।
गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद उपचुनाव
2022 में लुधियाना पश्चिमी सीट से ‘आप’ नेता गुरप्रीत गोगी ने जीत हासिल की थी, लेकिन कुछ महीने पहले गोली लगने से उनका निधन हो गया। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी।

2027 का लिटमस टेस्ट
यह उपचुनाव ‘आप’ सरकार के लिए एक बड़ा इम्तिहान है। यदि संजीव अरोड़ा जीतते हैं, तो यह ‘आप’ के लिए पंजाब में अपनी मजबूत पकड़ का संकेत होगा। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले यह जीत ‘आप’ सरकार के कामकाज पर जनता की मुहर होगी। दूसरी ओर, कांग्रेस और अन्य दलों के लिए भी यह सीट सियासी दबदबा कायम करने का मौका है। सभी की नजरें अब गिनती के रुझानों पर टिकी हैं।
- भिवानी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: नए राजकीय मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन आज, ई-ऑटो से पहुंचीं श्रुति चौधरी
- बिहार में टले पंचायत चुनाव: परिसीमन के कारण अगले साल तक इंतजार, जानें पूरा मामला
- Bastar News Update : सड़कों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा… मूल स्कूल न लौटने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज… नक्सल हिंसा घटते ही गिरे हत्या के आंकड़े… आकाशीय बिजली ने ली किसान की जान…
- चरखी दादरी में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई: ग्रीन बेल्ट में बने अवैध मकान ढहाए, घर टूटते देख फूट-फूटकर रोए परिवार
- मानसून पर ब्रेक से हरियाणा बेहाल, क्या फिर पड़ेगी लू?
