लुधियाना उपचुनाव को लेकर लोगों में उत्सुकता बरकरार है। चुनाव के रुझान अब आ चुके हैं और इस रुझान के अनुसार आम आदमी पार्टी की जीत होती नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी यहां पर भारी मतों से आगे चल रहे हैं और इस बढ़त को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यहां पर एक बार फिर से आप के प्रत्याशी जितने वाले हैं। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरु हो चुकी है और शुरुआती रुझान आने शुरु हो गए हैं।
अब लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, लुधियाना में आप के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा आगे चल रहे हैं। वहीं अब 12 राउंड तक आप की लीड बरकरार है। आप अभी तक कुल 8,700 वोटों से लीड कर रही है। वहीं अब सिर्फ 2 ही राउंड रह गए हैं और ऐसे में यहां यह कहना गलत नहीं होगा कि लुधियाना में आप की जीत पक्की है।

आपको बता दें कि सातवें राउंड से आपका प्रत्याशी की लीड लगातार बढ़ती हुई नजर आई है। 7वें राउंड की करें तो आप के संजीव अरोड़ा 17,358 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के भरत भूषण आशु 14,086 और बीजेपी के जीवन गुप्ता 11,839 वोटों से आगे चल रहे हैं। अकाली दल के परउपकार सिंह 3,706 के पास महज इतन ही वोट हैं।

आठवें राउंड के बाद संजीव अरोड़ा आप के 19615 वोट, भरत भूषण आशु (कांग्रेस) 16054 वोट, जीवन गुप्ता (बीजेपी) 12788 वोट, परउपकार सिंह (अकाली दल) 4352 वोट मिले हैं। वहीं नौवें राउंड के बाद संजीव अरोड़ा (आप) 22240 वोट, भरत भूषण आशु (कांग्रेस) 17489 वोट, जीवन गुप्ता (बीजेपी) के पास 13906 वोट और परउपकार सिंह के पास (4774 ) वोट हैं। 9वें राउंड के बाद भी संजीव अरोड़ा जो कि आप पार्टी से हैं वह 4751 से आगे चल रहे हैं।
वहीं दसवें राउंड की वोटिंग अपडेट की बात करें तो संजीव अरोड़ा (आप) 24,919, भरत भूषण आशु (कांग्रेस) 18,894, बीजेपी के संजीव गुप्ता (15,105) और परउपकार सिंह (अकाली दल) के पास 5,239 कुल वोट हैं।
- ‘भाजपा किसी की सगी नहीं…’, अखिलेश ने बोला तीखा हमला, कहा- ये लोग चुनाव में साजिश और षडयंत्र करते है
- MP में UCC पर महामंथन: ‘लिव-इन’ और ‘आदिवासियों’ पर फंसा पेंच, भाजपा बोली- विपक्ष भागा, शहर काजी और कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल
- CG Crime : WRS कॉलोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
- CG News : आबकारी विभाग की गाड़ी की टक्कर से एक की मौत, दो का चल रहा इलाज, नहर में गाड़ी पलटने से आबकारी टीम के सदस्य भी घायल
- कांटी में बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से 19 वर्षीय युवती की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

