Ludhiana West By Poll Election 2025 : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पंजाब प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी आज लुधियाना पहुंच रहे हैं। वह यहां जिला पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
इस दौरान, लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी। अंतिम सूची दिल्ली हाईकमान को भेजी जाएगी, जहां से उम्मीदवार का आधिकारिक ऐलान होगा।
संगठन के फॉर्मूले से होगा उम्मीदवार का चयन
बीजेपी इस बार उम्मीदवार का चयन संगठन के सिद्धांतों के आधार पर करेगी। पार्टी चाहती है कि टिकट किसी स्थानीय और जमीनी कार्यकर्ता को मिले। पिछले लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस से आए उम्मीदवार को टिकट देने के कारण पार्टी में असंतोष और गुटबाजी देखने को मिली थी।
जिस उम्मीदवार को टिकट दिया गया था, वह चुनाव हार गए, और कई पार्टी कार्यकर्ता भी नाराज हो गए थे। हालांकि, उन्होंने खुलकर विरोध नहीं किया, लेकिन कई इलाकों में कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता देखी गई। इस बार, पार्टी पूरी तरह से स्थानीय और भरोसेमंद चेहरा उतारने के मूड में है।
कौन हैं संभावित उम्मीदवार?
- लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहे हैं:
- एडवोकेट बिक्रम सिद्धू – पार्टी से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
- पूर्व DSP बलविंदर सेखों – हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं। पहले लुधियाना पश्चिम से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं।
- अशोक मित्तल – पंजाब के पूर्व विधायक प्रेम मित्तल के बेटे हैं और उनका नाम भी संभावित सूची में शामिल है।
- रावण के साथ 30 फीट का कॉकरोच जला: भड़की AAP ने शिकायत दर्ज कराई, कपिल मिश्रा बोले-दर्द देश की राजनीतिक दीमकों को हो रहा
- जेपी अस्पताल के 3 डॉक्टर भूख हड़ताल पर बैठे; 5 महीने से स्टाइपेंड और वेतन न मिलने पर जताया आक्रोश
- राजा भैया के पास कितने हथियार? दशहरे पर 500 लाइसेंसी असलहों की पूजा, बयान से बढ़ी चर्चा
- गेहूं के एमएसपी में बढ़ोतरी के विरोध में जेजेपी का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- बेरोजगारी, अपराध और कर्ज पर कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने भाजपा सरकार को घेरा

