अमृतसर. पंजाब विधानसभा ने लुधियाना पश्चिम सीट को खाली घोषित कर दिया है। यह सीट विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद खाली हुई है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है और चुनाव आयोग को सूचित किया गया है। अब सीट खाली होने के बाद चुनाव आयोग जल्द ही उपचुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
सरकार बनने के बाद यह छठी सीट के लिए चुनाव होगा। इससे पहले पार्टी ने जालंधर सीट जीती थी। इसके बाद पार्टी ने गिद्दड़बाहा, होशियारपुर और डेरा बाबा नानक सीटों पर भी जीत हासिल की। हालांकि, बर्नाला सीट पर कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की थी।
मई में हो सकती है वोटिंग
विधानसभा द्वारा भेजी गई सूचना के बाद चुनाव आयोग हलके में उपचुनाव की तैयारी शुरू करेगा। इसमें मतदाता सूची की जांच से लेकर बाकी जरूरी गतिविधियां शामिल होंगी। आज (17 जनवरी) से 17 जून के बीच इस सीट पर उपचुनाव हो सकता है। अनुमान है कि चुनाव आयोग मई या जून में चुनाव करवा सकता है। लेकिन जून में अधिक गर्मी के कारण संभावना है कि यह चुनाव मई में ही हो जाए।
लोकसभा चुनाव के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा था कि गर्मी ज्यादा होने के कारण मतदान प्रतिशत कम रहा। इस वजह से चुनाव आयोग आगे से मौसम का ध्यान रखेगा। संभवतः यह उपचुनाव मई में ही आयोजित होगा।

गोगी की मौत गोली लगने से हुई थी
लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरप्रीत गोगी (57) की पिछले शुक्रवार को गोली लगने से मृत्यु हो गई। यह घटना तब हुई जब वे अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- MP Morning News: सीएम मोहन का मुंबई दौरा, बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन और व्यापार सम्मेलन; पढ़ें आज की बड़ी खबरें
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक, दिन में तेज धूप और रात में ठंडक, जानिए अगले 3 दिन कैसा रहेगा वेदर?
- Bihar Today Weather: बिहार में फिर बदल रहा मौसम का मिजाज, दो दिन बारिश के आसार, जानें आज का हाल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 22 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 22 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: अलौकिक श्रृंगार में बाबा का दिव्य स्वरूप, यहां कीजिए दर्शन
