क्रिप्टोकरेंसी एक डिजिटल या फिर वर्चुअल मुद्रा है जिसपर सरकार का नियंत्रण नहीं होता है और अभी के समय में जिसे लगभग हर कोई अपनाना चाहता है और इसी चाहत की लालच में कितने लोगों का करोड़ों तक डूब जाता है। ऐसा ही एक मामला मुंबई के ठाणे से है जहां पर क्रिप्टोकरेंसी के मोटे मुनाफा का लालच दिखाकर 7 लोगों से 1.61 करोड़ रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने खुद को क्रिप्टो निवेश का जानकार बताते हुए मोटे मुनाफा का लालच दिखाकर 7 निवेशकों से 1.61 करोड़ रुपए ऐंठ लिए.
आरोपी ने कम समय में भारी रिटर्न का दावा करके निवेशकों से 1.61 करोड़ रुपए ऐंठ लिए. पुलिस ने 44 साल के एक आरोपी के खिलाफ खिलाफ मामला दर्ज किया है।
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर सात लोगों से पैसे ठगने का मामला मुंबई के पुणे से आया है। 25 मई 2026 को कासारवडवली पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति के खिलाफ सात लोगों से 1.61 करोड़ रुपए की ठगी का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार 44 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि दिसंबर 2023 और जून 2025 के बीच इस धोखाधड़ी को कथित तौर पर अंजाम दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने कम समय में भारी रिटर्न का दावा करते हुए लोगों को बंपर रिटर्न का सपना दिखाया और देखते देखते 7 लोगों से निवेश के नाम पर 1.61 करोड़ रुपए ऐंठ लिए. आरोपी ने निवेशकों को अपने झांसे में लेकर पैसे एक खास बैंक खाते में जमा करवाएं. यह बैंक खाता एक महिला के नाम पर था जिसका पति आरोपी के ऑफिस में काम करता है.
समय समय पर सिर्फ पैसा ही जमा होता गया और बीच में कुछ भी रिटर्न ना पाकर निवेशकों ने आरोपी से सवाल पूछने शुरू किए तो उसने बहुत तरह के बहाने बनाने चालू कर दिए। धीरे-धीरे निवेशकों को एहसास हुआ कि शायद उनके साथ ठगी हो चुकी है क्योंकि उन्हेन न तो कोई मुनाफा मिला और न ही मूल रकम. इसके बाद निवेशकों ने कासरवडावली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का दर्ज कराई. पुलिस बैंक ट्रांजेक्शन, खातों और आरोपी के नेटवर्क की जांच कर रही है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

