अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जारी है. पूरे मिडिल ईस्ट में जंग जैसे हालात हैं. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की अमेरिका-इजरायल के हमले में मौत हो गई. इस पर स्क्रिप्ट राइटर और गीतकर जावेद अख्तर का भी बड़ा बयान सामने आया है. अख्तर ने अमेरिका और इजरायल के हमले की आलोचना करते हुए डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल पर निशाना साधा है. साथ ही चीन की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े किए. मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 

अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के बाद गीतकार जावेद अख्तर का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने चीन को भी आड़े हाथ लिया है.

जावेद अख्तर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दबंगों की तरह दूसरों को परेशान कर चुके हैं कि उनके पास निर्णायक कार्रवाई के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है.

जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘मुझे लगता है कि इस बार ट्रंप और इजराइल ने हद पार कर दी है, क्योंकि अगर उन्हें इस दुस्साहस को जारी रखने और ईरान के साथ इराक जैसा बर्ताव करने की छूट दी गई, तो चीन विश्व में अपनी सारी विश्वसनीयता खो देगा. नेतन्याहू और ट्रंप, बाकी सभी दबंगों की तरह, दूसरों को इतना परेशान कर चुके हैं कि उनके पास निर्णायक कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा.’

अमेरिका और इजरायल के अटैक में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की मौत हो गई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई तरह के दावों के बाद ईरानी की मीडिया ने भी खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि की है. ईरान ने अपने सर्वोच्च नेता की मौत पर 40 दिनों के सार्वजनिक शोक और सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियां घोषित की है. खामनेई के अलावा ईरान के रक्षा मंत्री अजीज नसीरजादेह और उसकी आर्म्ड फोर्सेज के चीफ ऑफ स्टाफ की भी अमेरिकी-इजरायल हमलों में मौत की पुष्टि ईरानी मीडिया कर चुका है.

अख्तर के इस बयान को कई लोगों ने वैश्विक शांति की अपील के रूप में देखा, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे राजनीतिक टिप्पणी बताते हुए बहस भी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर उनके विचारों को लेकर समर्थन और आलोचना—दोनों देखने को मिले। जावेद अख्तर का बयान इस बात की याद दिलाता है कि कला और सिनेमा से जुड़े लोग भी वैश्विक घटनाओं पर अपनी जिम्मेदारी महसूस करते हैं और समाज में संवाद को आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m