विकास कुमार/सहरसा/सिमरी/ बख्तियारपुर। ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के लिए तकनीकी शिक्षा और करियर को नई दिशा देने के उद्देश्य से सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर स्थित प्रतिष्ठित मां कलमी कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया का आधिकारिक आगाज कर दिया है। कॉलेज प्रबंधन ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से इसकी विधिवत घोषणा की है।
कोर्सेज और योग्यता का विवरण
कॉलेज के डायरेक्टर ब्रहमदेव यादव ने जानकारी दी कि संस्थान में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और आईटी टेक्नोलॉजी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राएं सीधे पॉलिटेक्निक (डिप्लोमा) में नामांकन ले सकते हैं। वहीं प्रबंधन एवं कंप्यूटर अनुप्रयोग में करियर बनाने के इच्छुक बारहवीं कक्षा पास विद्यार्थी BBA और BCA पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह पाठ्यक्रम छात्रों को औद्योगिक जगत की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
अत्याधुनिक सुविधाएं और प्लेसमेंट का भरोसा
संस्थान की चेयरपर्सन डॉ. डेज़ी कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि मां कलमी कॉलेज का मूल ध्येय ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को बड़े शहरों के स्तर की गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराना है। कॉलेज परिसर में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक प्रयोगशालाएं (लैब्स) स्थापित की गई हैं। परिसर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही, सुदूर क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और सुविधायुक्त छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है।
विद्यार्थियों की आर्थिक बाधाओं को दूर करने के लिए कॉलेज में ‘बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड’ योजना के तहत नामांकन की सुविधा दी जा रही है। संस्थान की ओर से छात्रों को न केवल किताबी ज्ञान दिया जाएगा, बल्कि उन्हें प्लेसमेंट सहायता भी मुहैया कराई जाएगी ताकि वे अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार प्राप्त कर सकें।
यह संस्थान तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में सहरसा के लिए एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। नामांकन के इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज कार्यालय में संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

