चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को अपनी सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भगवंत मान के साथ शानदार चार साल श्रृंखला के तहत कानून-व्यवस्था पर अपना ‘रिपोर्ट कार्ड’ पेश किया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम मान ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार नशे और अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने आंकड़ों के साथ बताया कि मार्च 2022 से अब तक नशे के सौदागरों के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ी गई है। अब तक 95,881 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और NDPS एक्ट के तहत 71,228 FIR दर्ज की गई हैं। पुलिस ने 5,625 किलो हेरोइन, 3,461 किलो अफीम, 1,628 क्विंटल चूरा पोस्त और लगभग 5 करोड़ नशीली गोलियां/कैप्सूल जब्त किए हैं। नशे की काली कमाई से बनाई गई 772 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को जब्त किया गया है। साथ ही 54.47 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई है।

अकाली दल पर तीखा हमला
विपक्ष, विशेषकर अकाली दल पर निशाना साधते हुए भगवंत मान ने कहा कि जिन लोगों ने अपने शासनकाल में गैंगस्टरों को संरक्षण दिया और आपराधिक नेटवर्क को खुली छूट दी, वे आज इतिहास को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की गलतियों की जवाबदेही तय की जाएगी और अपराधियों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।
- CG News : समर्पण के बाद खुल रहे नक्सलियों के राज… जंगल से विस्फोटकों का जखीरा बरामद
- IAS Transfer : 8 DM समेत 38 अफसरों का तबादला, रिंकू सिंह राही को मिली तैनाती
- MP Road Accident: खून से लाल हुई सड़क, विदिशा, शहडोल और पन्ना में 5 की मौत, जानें किस तरह हुआ हादसा
- GT vs PBKS IPL 2026: गुजरात ने किया पिछली हार का हिसाब चुकता, रोमांचक मुकाबले में पंजाब 4 विकेट दी शिकस्त, साई सुदर्शन ने खेली अर्धशतकीय पारी
- देवभूमि उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक पहचान, सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी- धामी

