माछीवाड़ा. पंजाब के माछीवाड़ा में एक ऐसे ठग गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है, जो पोल्ट्री फार्म मालिकों को सस्ते दामों का लालच देकर घटिया गुणवत्ता के चूजों की सप्लाई करता था। इस मामले का खुलासा स्थानीय पोल्ट्री फार्म मालिक जसविंदर सिंह ने किया, जिन्होंने इस गिरोह की साजिश को बेनकाब करते हुए ठगों को सबक सिखाया।
जसविंदर सिंह, जो पिछले लंबे समय से पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े हैं, ने बताया कि लगभग दो साल पहले एक व्यक्ति ने उन्हें सस्ते दामों पर चूजे सप्लाई करने का ऑफर दिया था। इन चूजों की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि उन्हें कितनी भी खुराक दी जाए, उनका वजन 500 ग्राम से ज्यादा नहीं बढ़ता, जिससे फार्म मालिकों को लाखों रुपये का नुकसान होता है। हाल ही में दो दिन पहले फिर एक व्यक्ति ने फोन कर दावा किया कि वह एक नामी कंपनी का चूजा, जो बाजार में 35 रुपये प्रति पीस बिकता है, उन्हें 28 रुपये में सप्लाई करेगा।

जसविंदर, जो पहले ठगी का शिकार हो चुके थे, ने इस बार चालाकी से काम लिया। उन्होंने 200 चूजों का ऑर्डर देकर ठग को फंसाया। चूजे एक टेम्पो के जरिए माछीवाड़ा लाए गए, जबकि असली कंपनी की सप्लाई कंपनी की गाड़ी से होती। जसविंदर ने चूजों को टेम्पो से उतरवा लिया और मालिक को पैसे लेने के लिए बुलाया, साथ ही कहा कि अब उसका घटिया चूजे सप्लाई करने का खेल खत्म हो गया है। इसके बाद ठग ने फोन बंद कर दिया और न तो चूजे लेने आया और न ही पैसे लेने की कोशिश की। जसविंदर ने बताया कि यह गिरोह नवांशहर सहित कई अन्य इलाकों के नए पोल्ट्री फार्मरों को निशाना बनाता है, जो इस ठगी से अनजान होते हैं।
- कुशीनगर हादसा: देवरिया मार्ग पर पेड़ से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, मौके पर 4 की मौत, 2 की हालत नाजुक
- सीएम डॉ मोहन के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में बड़ी गफलतः राष्ट्रगान की घोषणा के बाद बजने लगा राष्ट्रगीत, विधायक मेंदोला की जगह MLA गोलू शुक्ला को दे दिया बूके
- 1300 करोड़ का सोना और 15 हजार महिलाएं, अहीर समाज का अनोखा गरबा
- पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत; परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, न्यायिक जांच के आदेश
- “मां मुझे सद्बुद्धि दो, शक्ति दो…” मां दुर्गा की आराधना करते हुए फूट-फूट कर रोए सांसद कल्याण बनर्जी
