Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन गुरुवार को बूंदी में उन्होंने जो कहा, उससे सूबे की सियासत गरमा गई है। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे दिलावर ने न केवल जातिवाद पर चोट की, बल्कि सिस्टम की सफाई का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए बताया कि अब तक 150 कर्मचारियों को सीधा बर्खास्त किया जा चुका है।

गाय काटने वालों के साथ बैठने वालों की खैर नहीं
दरअसल, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दिलावर ने सार्वजनिक जीवन में ‘दोहरे चरित्र’ वाले लोगों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कड़े लहजे में कहा, मंचों पर कई बार ऐसे लोग साथ खड़े नजर आते हैं जिनकी असल छवि समाज के सामने अलग है। उन्होंने गाय कटवाने वालों को दोगला करार देते हुए चेतावनी दी कि हिंदूवादी विचारधारा सिद्धांतों से समझौता नहीं करती। सूत्रों ने बताया कि मंत्री के इस बयान के बाद कार्यक्रम में सन्नाटा पसर गया।
जातिवाद पर प्रहार: जब राम ने भेदभाव नहीं किया, तो हम कौन?
मंत्री दिलावर ने समाज में जहर घोल रहे छुआछूत पर भी करारी चोट की। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का उदाहरण देते हुए कहा कि जब भगवान राम ने शबरी के जूठे बेर खाए, तो भेदभाव कैसा? निषाद राज को गले लगाकर राम ने ऊंच-नीच मिटाने का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतें और स्वार्थी तत्व जाति के नाम पर देश की नींव कमजोर कर रहे हैं, जिन्हें पहचानना जरूरी है।
एक्शन मोड: 150 कर्मचारियों की छुट्टी, शिक्षा विभाग में हड़कंप
सिर्फ भाषण ही नहीं, मदन दिलावर ग्राउंड पर भी एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि शिक्षा विभाग में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने वाले 150 कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा चुका है। गौरतलब है कि दिलावर ने साफ संदेश दिया है कि राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में कामचोरी या भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं बची है।
मदन दिलावर के इस कड़े रुख से राजस्थान के शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है। 150 कर्मचारियों की बर्खास्तगी की खबर से कामचोर अधिकारियों और शिक्षकों के पसीने छूट रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- मेहनत को सलाम… जिनकी वजह से ‘घातक’ बने थे Hardik Pandya, उन्हें 10-10 लाख का चेक देकर हार्दिक ने निभाया अपना वादा
- मुख्यमंत्री 1356 करोड़ की नर्मदा जल परियोजनाओं का करेंगे भूमिपूजन: इंदौर को मिलेगी 24×7 जल सप्लाई, 40 नई टंकियां और 1600 किमी पाइपलाइन बनेगी
- पंजाब में पीलिया का कहर: फिरोजपुर के गांव में 19 वर्षीय युवक की मौत, बैक्टीरिया संक्रमण से दहशत
- दिल्ली सरकार ला रही बोरवेल कनेक्शन की नई पॉलिसी , अब हर आवेदक को मिलेगा कनेक्शन
- Lalluram Impact : नेशनल हाइवे किनारे लगे वॉटर फिल्टरों की हुई मेंटेनेंस, अब गर्मी में आम जनता को मिलेगी राहत
