रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में 13 दिसंबर को पहली बार मधुरम मीडिया संवाद का आयोजन किया गया. इस मधुरम मीडिया संवाद मे मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार उपस्थित रहे. इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी द्वारा रायपुर रेल मंडल की उपलब्धियो पर स्लाइड के माध्यम से मीडिया को अवगत कराया गया.

मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मधुरम से मीडिया संवाद है जिसके आधार पर मीडिया एवं रेल के बीच एक दूसरे को समझने और एक दूसरे से रूबरू होने का एक अच्छा अवसर हैं ,इसके माध्यम से रायपुर मंडल मे हो रहे अच्छे कार्यो की समीक्षा की जाती है एवं साथ ही और बेहतर करने हेतु प्रकाश डाला जाता है.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में इस कार्यक्रम के आयोजन के अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल, वाणिज्य विभाग के मंडल वाणिज्य प्रबंधक राकेश सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) अविनाश कुमार आनंद सहायक वाणिज्य प्रबंधक (गुड्स) अरबिंद कुमार साव समेत अन्य उपस्थित थे.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- सिंहस्थ क्षेत्र में गरजा बुलडोजर: जमीन पर कब्जा कर बना रहे थे होटल-रिसॉर्ट, निगम ने दी सख्त चेतावनी
- बिहार पंचायत चुनाव को लेकर CM सम्राट चौधरी ने दिया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा चुनाव
- बेकाबू कार ने मंदिर से निकल रही महिलाओं को रौंदा: चालक को खंभे से बांधकर पीटा, कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे जाम
- ‘पीले मंत्री’ के लिए सपा के दरवाजे बंद, सीमा राजभर ने किसे कहा- ‘दुर्घटना की पैदाइश’
- शहडोल में लापरवाही पर डबल एक्शन: कलेक्टर ने प्रधानाध्यापक, एसपी ने आरक्षक को किया निलंबित



