5th-8th Re-examination Result: संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं पुनः परीक्षा का परिणाम कल जारी किया जाएगा। विद्यार्थी 7 जुलाई दोपहर 2 बजे अपना रिजल्ट देख सकेंगे। यह परीक्षा 16 से 23 जून तक आयोजित की गई थी। प्रदेश में उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए 322 केंद्र बनाए गए थे। शासकीय, अशासकीय विद्यालयों और पंजीकृत मदरसों के कुल 2.49 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

एमपी में कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षाएं 16 जून से 23 जून के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के तुरंत बाद कॉपियों की जांच का काम शुरू हुआ था। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 24 जून से 28 जून तक किया गया। अब इसका परिणाम कल यानी 7 जुलाई (मंगलवार) को जारी किया जाएगा। विद्यार्थी अपना रिजल्ट राज्य शिक्षा केंद्र के पोर्टल पर देख सकेंगे।

ये भी पढ़ें: एमपी की 2518 आंगनबाड़ी में होगी भर्ती: ऑनलाइन होगी प्रक्रिया, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

राज्य शिक्षा केंद्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्‍था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे। आपको बता दें कि प्रदेश के शासकीय, अशासकीय शालाओं और पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 1 लाख 17 हज़ार से ज्यादा और कक्षा 8वीं के 1 लाख 32 हज़ार से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। इन विद्यार्थियों की उत्‍तर पुस्तिकाओं के मूल्‍यांकन के लिए प्रदेश में कुल 322 केंद्र बनाये गए थे। 17 हज़ार से ज्यादा मूल्‍यांकनकर्ताओं ने अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m