MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मार्च में एमपी का तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। वहीं दूसरी तरफ, वेस्टर्न डिस्टरेंस के चलते कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 4 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। 6 मार्च को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकता है। जिससे मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। सिस्टम के असर से दिन और रात का तापमान बढ़ेगा। आगामी 4 दिन तक अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने के आसार है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: महाकाल मंदिर में होलिका दहन के साथ होली की शुरुआत, राज्यपाल-सीएम ने दी बधाई, मुख्यमंत्री निवास में होलिका दहन, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, भोपाल में 1500 स्थानों पर जली होली, चंद्रग्रहण आज
प्रदेश में 1 मार्च को गर्मी ने दस्तक दी। अधिकतर जिलों का तापमान 30 से 36 डिग्री के बीच है। मार्च महीने में पारा 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। वहीं अप्रैल और मई के महीनों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी। दो महीने के अंदर ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, शहडोल, सागर और रीवा संभाग के जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। वहीं भोपाल-इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी जमकर गर्मी पड़ेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

