संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने मंगलवार को कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। छात्र परीक्षा पोर्टल पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। पुनः परीक्षा में कक्षा 5वीं का परिणाम 80.42 प्रतिशत और 8वीं का 74.16 फीसद रहा। मुख्य परीक्षा और पुनः परीक्षा को मिलाकर सत्र 2025-26 का कुल परिणाम 5वीं में 98.89% और 8वीं में 98.19% दर्ज किया गया।

राज्य शिक्षा केंद्र के अपर संचालक डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि विद्यार्थी और अभिभावक राज्य शिक्षा केंद्र के परीक्षा पोर्टल पर अपना रोल नंबर दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं। शिक्षक और संस्था प्रमुख भी इसी पोर्टल पर अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा 16 से 23 जून तक आयोजित की थी। इसमें प्रदेश के शासकीय, अशासकीय विद्यालय और पंजीकृत मदरसों के 5वीं के 71,548 और 8वीं के 76,274 विद्यार्थी शामिल हुए। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 322 केंद्रों पर किया गया।

  • शासकीय विद्यालयों के 46,665 विद्यार्थियों में से 36,217 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
  • पंजीकृत मदरसों के 581 विद्यार्थियों में से 352 विद्यार्थी सफल रहे।
  • अशासकीय विद्यालयों के 24,302 विद्यार्थियों में से 20,971 विद्यार्थी पास हुए।
  • शासकीय विद्यालयों के 56,738 विद्यार्थियों में से 40,315 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
  • पंजीकृत मदरसों के 423 विद्यार्थियों में से 268 विद्यार्थी सफल रहे।
  • अशासकीय विद्यालयों के 19,113 विद्यार्थियों में से 15,978 विद्यार्थी पास हुए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m