कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महाआर्यमन राव सिंधिया का बड़ा बयान सामने आया हैं। आईपीएल में एमपी के10 से ज्यादा खिलाड़ियों के चयन होने पर उन्होंने खुशी जताई है। महाआर्यमान ने कहा कि पुरुष ही नहीं, तीन महिलाएं इंडिया क्रिकेट टीम के लिए MPCA से सिलेक्ट हुई है।
एमपीसीए के अध्यक्ष महाआर्यमन राव सिंधिया ग्वालियर पहुंचे और मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस दौरे में हम अपनी जनता को मिलने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महाराज की ओर से अशोकनगर में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया है। हम इस स्वास्थ्य के कैंप चेकअप में शामिल होने जा रहे हैं। महाआर्यमन ने कहा कि वहां पर पिछले 10 दिनों से काफी ऑपरेशन हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: कचरे से बनेगी MP की पहली 10-लेन सुपरहाईवे: आदमपुर खंती का अपशिष्ट बनेगा नेशनल हाईवे की मजबूत नींव; NHAI की हरित पहल बना संसाधन
‘आईपीएल में मध्य प्रदेश के 10 से ज्यादा खिलाड़ी इस बार खेल रहे हैं’, इस पर उन्होंने कहा कि यह MPL, MPCA के कारण हुआ है, जो पूरी टीम है जो क्रिकेट को लेकर साथ में काम कर रही है। यह सब उसी के कारण है। यह पूरा एक टीम का खेल है और मैं खुश हूं कि इसका यह नतीजा हुआ है कि खाली पुरुष ही नहीं अगर हम महिला क्रिकेट में देखें तो तीन महिलाएं इंडिया क्रिकेट टीम के लिए MPCA से सिलेक्ट हुई है। उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं कि MPCA, MPL की तरफ से सारे खिलाड़ियों को एक बहुत अच्छा मंच मिला है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

