रियलिटी शो The 50 India के पहले सीजन के विजेता बन गए हैं Shiv Thakare। उन्होंने ग्रैंड फिनाले में कड़ी टक्कर देते हुए Kaka singer India, Faisal Shaikh, Krishna Shroff और Rajat Dalal जैसे मजबूत कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ दिया।फिनाले में टॉप 4 के बीच कई स्टेज के चैलेंज हुए, जिनमें शिव ठाकरे ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और आखिरकार ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
शो का आखिरी पड़ाव पूरी तरह से ‘टाइम बेस्ड’ टास्क रहा। जो सबसे फुर्तीला होगा, वही सिकंदर बनेगा। इस टास्क में शिव ठाकरे ने अपनी तेज रफ्तार और सूझबूझ दिखा कर बाकी कंटेस्टेंट्स को पछाड़ते हुए सबसे कम समय में टास्क पूरा किया और ‘The 50’ की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

प्राइज मनी का ट्विस्ट
इस शो का फॉर्मेट थोड़ा अलग है।50 लाख रुपये की इनामी राशि विजेता को नहीं, बल्कि उनके एक लकी फैन को दी जाती है।शिव ठाकरे के फैंस में से चुने गए विजेता हैं सीताराम प्रह्लाद अघाव, जिन्हें इनाम की राशि मिली।

शिव ठाकरे का बैकग्राउंड
शिव ठाकरे इससे पहले Bigg Boss 16 में भी नजर आ चुके हैं, जहां वे फर्स्ट रनर-अप रहे थे। इस जीत के साथ उन्होंने अपना अधूरा सपना पूरा कर लिया।इसके अलावा रोडीज में भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबका दिल जीत चुके हैं।
- दिनारा के जोगिया हत्याकांड: 13 दिन बाद भी तनाव बरकरार, पुलिस छावनी में बदला गांव, डीएम-एसपी खुद रख रहे नजर
- महाराष्ट्र के सरकारी कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत की जगह बजा गाना, डिप्टी CM शिंदे ने मांगी माफी
- 10 विभागों को खत, बच्चों की पढ़ाई से लेकर जमीनों तक जांच! लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे निलंबित ARO जितेंद्र पांडेय
- शहडोल में मलबे के लोहे ने मचाया बवाल, ईंट-पत्थरों से हमला; दबंगई का VIDEO वायरल…
- Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक कार Luce ने बनाया नया रिकॉर्ड, ₹370 करोड़ में नीलाम हुआ पहला मॉडल


