राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश के दतिया में उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। निर्वाचन आयोग की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित हो गई है। 13 जुलाई नामांकन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख हैं। लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने अब तक अपने-अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। बीजेपी से नरोत्तम मिश्रा का नाम लगभग तय माना जा रहा है। बस औपचारिक ऐलान होना बाकी है।
दतिया उपचुनाव में टकट वितरण और हार-जीत के समीकरण
बीजेपी से पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट मिलना लगभग फाइनल है।
मजबूत कड़ी
- संगठन का बड़ा चेहरा होने के साथ जीत पर मंत्री बनना तय।
- 2023 के चुनाव परिणाम के साथ ही क्षेत्र में सतत जनसंपर्क जारी।
- दतिया जिला बीजेपी के सभी नेताओं से बेहतर सामंजस्य।
कमजोर कड़ी
- 7742 वोट से पिछला चुनाव हार चुके हैं।
- कांग्रेस बनाएगी दतिया के विकास का मुद्दा।
- भारत आजाद पार्टी के चुनाव लड़ने से वोट बैंक में सेंध लग सकती है।
दामोदर यादव
आजाद समाज पार्टी की ओर से दामोदर यादव को चुनाव लड़ाने की घोषणा हो चुकी है।
मजबूत कड़ी
- जमीनी चेहरा और क्षेत्र में मजबूत पकड़, लंबा राजनैतिक अनुभव का लाभ मिलेगा।
- सामाजिक न्याय के मुद्दे उठाने का लाभ मिलेगा।
- जातिगत समीकरणों के चलते एक निश्चित वोटबैंक पक्का है।
कमजोर कड़ी
- आवंडर, पाखंड पर खरा बोलने से एक वर्ग नाराज है।
- बीजेपी और कांग्रेस संगठन की तुलना में आजाद समाज पार्टी मजबूत नहीं।
- चुनाव के बीच जांच एजेंसियों के रडार पर भी आ सकते हैं।
कांग्रेस में टिकट वितरण और हार-जीत के समीकरण
घनश्याम सिंह
मजबूत कड़ी
- दतिया से विधायक रह चुके हैं।
- क्षेत्र में जमीनी नेता की छवि।
- दतिया राजपरिवार के वंशज
कमजोर कड़ी
- टिकट को लेकर असमंजस की स्थिति।
- गुटबाजी से हानि हो सकती है।
- सेवढ़ा से पिछला चुनाव हार चुके हैं।
अवधेश नायक
मजबूत कड़ी
- बीजेपी की पृष्ठभूमि रहने से लोगों का साथ मिलेगा।
- ब्राह्मण वोट बैंक होने का लाभ मिलेगा।
- स्थानीय नेता होने का लाभ मिलेगा।
कमजोर कड़ी
- 2023 में टिकट मिलने के बाद विरोध के चलते टिकट बदल दिया गया था
- दलबदल की छवि
- 2018 में भांडेर विधानसभा की जिम्मेदारी मिली, लेकिन जिता नहीं पाए।
अनुज भारती
मजबूत कड़ी
- 2023 का चुनाव जीतने वाले राजेंद्र भारती के बेटे होने का लाभ मिलेगा।
- कुछ दिन पहले राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी। टिकट में लाभ मिल सकता है।
- जातिगत समीकरणों का लाभ मिलेगा।
कमजोर कड़ी
- पहली बार चुनाव लड़ेंगे।
- पिता के आरोपों को बीजेपी भुनाएगी।
- कांग्रेस की गुटबाजी का शिकार हो सकते हैं।
आपको बता दें कि दतिया में 13 जुलाई तक नामांकन होगा। 14 जुलाई को नामांकन की स्क्रूटनी होगी। 16 जुलाई को नाम वापसी की आखिरी तारीख है। 30 जुलाई को मतदान होगा, वहीं 3 अगस्त को मतगणना है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

