शब्बीर अहमद, भोपाल। Datia By-Election: मध्य प्रदेश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग ने दतिया उप चुनाव की घोषणा कर दी है। 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना होगी। इसी के साथ दतिया में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गई है।
मतदान से लेकर मतगणना तक जानिए सब कुछ
चुनाव आयोग ने उप चुनाव को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। जिसके अनुसार एमपी समेत 3 राज्यों में उप चुनाव होंगे। दतिया में 13 जुलाई से नामांकन होगा। 14 जुलाई को नामांकन की स्क्रूटनी होगी। 16 जुलाई को नाम वापसी की आखिरी तारीख है। 3 अगस्त को मतगणना है।

राजेंद्र भारती की सजा के बाद खली हुई थी सीट
बता दें कि कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती बैंक घोटाले मामले में दोषी ठहराए गए थे। जिसके बाद कोर्ट से सजा मिलने के बाद दतिया सीट खाली हुई थी।
दरअसल, मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 27 साल पुराने एफडी हेराफेरी मामले में दोषी करार दिया गया था। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा सुनाई थी। आपको बता दें कि बीते 2 अप्रैल को एमपी विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश जारी किया था। देर रात रात लगभग साढ़े दस बजे प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा विधानसभा पहुंचे।
इसके बाद सचिवालय खोलकर भारती की सीट रिक्त घोषित करने का पत्र चुनाव आयोग को भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। सीट खाली होने पर उपचुनाव की स्थिति बनी और सियासी चर्चाएं तेज होने लगी। अटकलें लगाई जा रही थी की मई-जून में उपचुनाव हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल इन अटकलों पर विराम लग गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

