Datia by-election results 2026: मध्य प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीट दतिया में कांग्रेस को मजबूत बढ़त मिली हैं। कांग्रेस की बढ़त के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने मतगणना स्थल से दूरी बना ली हैं। कोई भी बड़ा पदाधिकारी या नेता मतगणना स्थल पर मौजूद नहीं है। इधर, बीजेपी पार्टी में अचानक हलचल बढ़ गई है। डिप्टी सीएम, प्रदेश महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष बीजेपी दफ्तर पहुंच हुए हैं।
दतिया उपचुनाव के मतों की गिनती जारी है। 8वें राउंड की काउंटिग तक कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार 6583 से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की बढ़त के साथ ही बीजेपी ने मतगणना स्थल से दूरी बना ली हैं। कोई भी बड़ा पदाधिकारी, नेता मतगणना स्थल पर मौजूद नहीं है।
बीजेपी दफ्तर में हलचल तेज
इधर, दतिया उपचुनाव के रुझानों को देखते हुए बीजेपी में हलचल तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे हैं। बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर समेत कई पदाधिकारी भी दफ्तर पहुंचे हैं।
जिधर बसई उसकी जीत?
आठ राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह साढ़े छह हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। अब बसई क्षेत्र की ईवीएम पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। बसई क्षेत्र की ईवीएम के मतों से दतिया में जीत-हार फाइनल होगी!
दांव पर बीजेपी की साख
दतिया में मुख्य मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी और कांग्रेस कैंडिडेट घनश्याम सिंह के बीच है। लेकिन आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव भी टक्कर दे रहे हैं। आपको बता दें कि इन तीनों के अलावा इस सीट से कुल 18 अन्य प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


