शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। आज 16 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट लागू है। प्रदेश में तेज बारिश के लिए तीन सिस्टम एक साथ एक्टिव हैं। मानसून ट्रफ, चक्रवात और लो प्रेशर एरिया की वजह से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय हो गया है। सिवनी और बालाघाट में अगले 24 घंटों के दौरान 4 से 8 घंटे तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले 

छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, कटनी, उमरिया, छिंदवाड़ा, सिवनी, डिंडोरी, सागर, दमोह और रायसेन। 

येलो अलर्ट वाले जिले 

दतिया, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सागर, दमोह, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा और अशोकनगर। भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर सहित कई जिलों में हल्की से तेज बारिश का अलर्ट जारी है। 

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में बारिश का यह दौर अगले तीन दिनों तक जारी रह सकता है। गौरतलब है कि एक जून से 22 अगस्त तक प्रदेश में सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी हिस्से में 10 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 12 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।  

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m