Madhya Pradesh Police Recruitment 2026: शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एमपी कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत 7500 पदों पर भर्ती की जाएगी।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक, 22 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। 6 अक्टूबर को आवेदन की अंतिम तारीख निर्धारित की गई है। वहीं 11 अक्टूबर तक फॉर्म में संशोधन किया जा सकेगा। परीक्षा की संभावित तिथि 19 नवंबर है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
कुल 7500 पद के लिए भर्ती निकाली गई है। इसमें 700 पद विशेष सशस्त्र बल और पुलिस बल के लिए 6800 पोस्ट है।
योग्यता
इच्छुक अभ्यर्थियों की अलग अलग योग्यता तय की गई है। अनारक्षित वर्ग, ईडब्ल्यूएस और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं उत्तीर्ण अनिवार्य है। वहीं अनुसूचित जनजाति के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास तय की गई है।
उम्र
इच्छुक अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर गणना होगी। मध्य प्रदेश के सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग और अन्य राज्यों के सभी अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष है। मध्य प्रदेश के आरक्षित श्रेणी में आने वाली उम्मीदवारों को नियमों अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



