भोपाल। BJP District President: भाजपा ने आज जिला अध्यक्ष की एक लिस्ट जारी की है। टीकमगढ़ जिले से अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी ने सरोज राजपूत को जिले की कमान सौंपी है। बता दें कि भाजपा ने 57 वां नाम जारी किया है। अब भी 5 जिला अध्यक्ष की घोषणा होनी बाकी है।
बता दें कि सरोज राजपूत पांचवी महिला अध्यक्ष हैं, जिन्हें किसी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे पहले चार जिलों में महिलाओं के नाम का ऐलान किया जा चुका है। उनसे पहले शहडोल से अमिता चपरा, खरगोन से नंदा ब्राहमने,सिवनी से मीना बिसेन और नर्मदापुरम से प्रीति शुक्ला का नाम की घोषणा की जा चुकी है।













