शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (व्यापम) ने TET परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। प्रदेश में TET परीक्षा 12 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में यह परीक्षा करवाई जा रही है। इसमें मुख्य रूप से 1998 से 2009 के बीच नियुक्त हुए शिक्षकों को शामिल होना अनिवार्य है। अनुमान है कि करीब डेढ़ लाख शिक्षक इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे। 

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

  • परीक्षा आवेदन की शुरुआत: 21 अगस्त से
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 4 सितंबर
  • आवेदन में संशोधन की सुविधा: 21 अगस्त से 9 सितंबर तक

सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क के रूप में 1000 रुपये जमा करने होंगे। 

परीक्षा पैटर्न 

प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 150 अंकों की होगी, जिसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहेगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है। 

पासिंग मार्क्स 

  • सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक आवश्यक
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक पर्याप्त होंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m