शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पहले यह परीक्षा 12 अक्टूबर को 2026 को आयोजित होनी थी लेकिन फॉर्म भरने की तारीखों में बार-बार बदलाव होने के कारण अब परीक्षा की तारीख में भी फेरबदल किया गया है। विभाग अब इस परीक्षा को दिसंबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित कराने की तैयारी कर रहा है।
ये भी पढ़ें: MP को मिला 250 करोड़ रुपये का लग्जरी जेट! भोपाल पहुंचा ‘चैलेंजर 3500’, जानिए क्या हैं इसकी खासियतें
अब तक तीन बार बदली फॉर्म भरने की तारीख
तय शेड्यूल के मुताबिक फॉर्म भरने की तारीखों में अब तक कुल तीन बार बदलाव किया जा चुका है। परीक्षा के लिए जिला और संभागवार सूची तैयार कर परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे, जिसमें शहरी और ग्रामीण शिक्षकों के लिए अलग-अलग सूची होगी।
ये भी पढ़ें: MP Police स्मृति दिवस: CM डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि, कहा- इनके बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
कितने शिक्षकों ने भरे फॉर्म और क्या हैं नियम?
MP TET परीक्षा को लेकर अब तक कुल 34 हजार शिक्षकों ने फॉर्म भरे हैं। इनमें से लगभग 4 हजार सरकारी स्कूलों और 30 हजार निजी स्कूलों के शिक्षक शामिल हैं। नियमों के अनुसार, शिक्षकों को MP TET पास करने के लिए कुल तीन मौके मिलेंगे और इसे 31 अगस्त 2028 तक पास करना अनिवार्य होगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

