शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की वक्फ संपत्तियों पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराया जाएगा। इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने इसका आदेश जारी किया है।
बता दें कि प्रदेश में 15 हजार से अधिक वक्फ की संपत्ति है। जहां इस बार तिरंगा फहराया जाएगा। उसके साथ ही हर जिले के वक्फ बोर्ड के दफ्तर पर भी ध्वजारोहण होगा। तिरंगा फहराने के लिए समुचित व्यवस्था करने के आदेश दे दिए गए हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

