MP Budget Kisan Kalyan Year 2026: मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव की सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए आम बजट पेश कर दिया है। इस बार के बजट में भी सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। सरकार ने साल 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाने का फैसला लिया हैं। इसलिए अन्नदाताओं पर खास फोकस रखा गया है। आइए जानते है बजट में प्रदेश के किसानों के लिए क्या कुछ खास है…

एमपी विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन वित्त मंत्री व डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने बजट पेश किया। सदन में उन्होंने कहा कि ‘प्रजा के सुख में राजा का सुख है। प्रजा के हित में राजा का हित है।’ कृषि वर्ष होने से बजट किसानों को समर्पित रहेगा। किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को प्रोत्साहित करने कई बड़ी घोषणाएं की है। उन्होंने यह भी कहा कि बजट में तीन साल की प्लानिंग की झलक है।

ये भी पढ़ें: MP का पहला पेपरलेस बजट पेश: किसानों को बड़ी सौगात, जानें महिलाओं-गरीबों और युवाओं को क्या मिला ?

वित्त मंत्री ने विधानसभा में बजट भाषण के दौरान बताया कि 3000 करोड़ रुपए की लागत से किसानों को 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराया जाएगा। किसान परिवारों को किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रतिवर्ष कुल 12 हजार करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। वहीं प्रदेश की डॉ मोहन सरकार ने कृषक उन्नति योजना का भी ऐलान किया हैं। जगदीश देवड़ा ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

ये भी पढ़ें: MP Budget 2026: आम आदमी को भी मिली सौगात, मध्य प्रदेश में नहीं लगेगा ‘नया टैक्स’, सदन में सरकार ने किया ऐलान

इसके अलावा फसल बीमा योजना के लिए 1299 करोड़ रुपये, किसान कल्याण योजना 5500 के लिए करोड़ रुपये, ब्याज मुक्त लोन योजना के लिए 720 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। वहीं जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लिए 21 लाख 42 हजार हेक्टेयर क्षेत्र पंजीकृत किया गया है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य हर हाथ को काम, युवाओं को रोजगार देना है।

ये भी पढ़ें: MP की लाडली बहनों को तोहफा! डॉ मोहन सरकार ने महिलाओं के लिए खोला सौगातों का पिटारा, बजट में किया ये बड़ा ऐलान

किसानों के लिए ये बड़ी घोषणाएं

  • 3000 करोड़ रुपए की लागत से किसानों को 1 लाख सोलर पंप दिया जाएगा।
  • सिंचाई परियोजनाओं के लिए 14 हजार 742 करोड़।
  • कृषक उन्नति योजना की घोषणा।
  • फसल बीमा योजना के लिए 1299 करोड़ का प्रावधान।
  • किसान कल्याण योजना 5500 के लिए करोड़ रुपये का प्रावधान।
  • ब्याज मुक्त लोन योजना के लिए 720 करोड़ का प्रावधान।
  • किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए 12 हजार करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m